सर्वपितृ अमावस्या पर मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर आयोजित, 40 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान 

सर्वपितृ अमावस्या पर मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर आयोजित, 40 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान 

Share this post:

गाजियाबाद, 22 सितंबर (हि.ला.)। गाजियाबाद के हिंडन नदी के तट पर गायत्री शक्ति पीठ के तत्वावधान में मायानारायण मेमोरियल ट्रस्ट, दिल्ली, नारायण हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर, डिफेंस कॉलोनी, भोपुरा, साहिबाबाद और एकदाना फाउंडेशन (रजि.) की और से सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर रक्त दान शिविर और नि: शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर माया नारायण मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश जेडिया ने बताया कि सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर जिला अस्पताल, गाजियाबाद के सहयोग से रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 40 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

गायत्री शक्ति पीठ (हिंडन रिवर) के गोपाल बूबना ने बताया कि मुख्य अतिथि जिला अस्पताल गाजियाबाद के चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश कुमार थे।

डॉ राकेश कुमार ने गायत्री शक्ति पीठ और माया नारायण मेमोरियल ट्रस्ट तथा एकदाना फाउंडेशन के इस सामाजिक कार्य और निस्वार्थ सेवा समर्पण भाव की तारीफ की तथा भविष्य में ऐसे और भी आयोजनों पर बल दिया।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी व गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल, दिल्ली के वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ धनंजय कुमार ने अन्य सामाजिक संगठनों को भी आगे आकर गांवों और झुग्गी बस्तियों में नि:शुल्क मेडिकल कैंप आयोजित करने का आह्वान किया, ताकि भारत सरकार के स्वस्थ भारत के नारे को साकार किया जा सके ।

 इस अवसर पर माया नारायण मेमोरियल ट्रस्ट के प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि नारायण हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर डिफेंस कॉलोनी, भोपुरा, साहिबाबाद, गाजियाबाद की ओर से सभी करीब 300 लोगों की स्वास्थ जांच की गई, जिसमें Blood pressure, Blood sugar और Blood group की निःशुल्क जांच की गई। 

इस अवसर पर प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ दलीप सिंह, हेडगेवार अस्पताल दिल्ली के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सीबी सिंह, फिजिशियन डॉ रजत कुमार, अभिषेक शर्मा, नेत्र रोग के डॉ वैशाली, डॉ हाशिम, स्त्री रोग के डॉ ज्योति, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ आरजू वर्मा, फिजियोथैरिपी के डॉ आसिफ ने मुख्य रूप से अपना योगदान दिया। अन्य प्रमुख चिकित्सकों में डॉ कुश, डॉ हरि ओम, डॉ राहुल रामटेक थे।

यह आयोजन बच्चों में Covid के बाद से पेश आने वाली दिक्कतों को भी ध्यान मे रख कर किया गया था। डॉ वैशाली ने बताया कि बच्चों में आँखों की समस्या विशेष रूप से देखने में आ रही है। 

एकदाना फाउंडेशन के ट्रस्टी अमित कुमार ने बताया कि भविष्य मे ट्रस्ट की और से उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली के स्कूलों, कॉलेजों तथा अन्य जगहों पर इस तरह के आयोजन किए जायेंगे I 

इस अवसर पर माया नारायण मेमोरियल ट्रस्ट के प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि नारायण हॉस्पिटल & ट्रामा सेंटर में फीस केवल 100 रुपये है तथा 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध है I सभी सेवा चैरिटेबल रेट पर उपलब्ध हैं और जल्द ही CT Scan और Ultrasound centre शुरू किया जाएगाI 

गायत्री पीठ के तरफ से संयोजक गोपाल बूबना ने बताया कि आगे भी इस तरह के आयोजन किए जायेंगे। मंच का संचालन NDMC दिल्ली के रिटायर्ड शिक्षक वीरपाल कटारिया ने किया। इस अवसर पर रक्त दान करने वाले सभी लोगों को माया नारायण मेमोरियल ट्रस्ट तथा गायत्री शक्ति पीठ (हिंडन रिवर) की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

     

स्पेशल रिपोर्ट

Stay Connected

Popular News