इंफाल 11 जुलाई (वार्ता) मणिपुर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने एक समन्वित आतंकवाद विरोधी अभियान चलाकर इंफाल पश्चिम काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने इस अभियान में हथियार गोला-बारूद और विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किया।
पुलिस के अनुसार सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को इंफाल पश्चिम जिले के मयांग इंफाल थाना ममांग लेइकाई इलाके से एक प्रतिबंधित उग्रवादी समूह के एक स्वयंभू सदस्य को गिरफ्तार किया। काकचिंग जिले का रहने वाला यह व्यक्ति थौबल काकचिंग और इंफाल पश्चिम जिलों में जबरन वसूली अपहरण और भूमिगत संगठन के लिए नए सदस्यों की भर्ती में सक्रिय रूप से शामिल था।
अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने संदिग्ध के पास से एक पिस्तौल जिंदा कारतूस मोबाइल फोन सिम कार्ड और पहचान पत्र बरामद किया।
काकचिंग और बिष्णुपुर ज़िलों में अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े दो और उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। एक को काकचिंग ज़िले के उमाथेल बाज़ार से और दूसरे को बिष्णुपुर ज़िले के फोगाकचाओ-इखाई अवांग लेइकाई से गिरफ़्तार किया गया। दोनों ही मामलों में गिरफ्तार किए गए लोग अपने-अपने उग्रवादी संगठनों के सक्रिय कार्यकर्ता पाए गए। अधिकारियों ने गिरफ्तारी के दौरान संचार उपकरण भी बरामद किया।
सुरक्षा अधिकारियों कहा कि कि संदिग्ध फिलहाल हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। इन गिरफ्तारियों से विद्रोही गतिविधियों और नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी प्राप्त होने की उम्मीद है।