प्रधानमंत्री ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी

Share this post:

नई दिल्ली 10 जुलाई (हि.ला.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उनके जन्म दिन पर गुरुवार को हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री आज ही पांच देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ। उन्होंने अपनी मेहनती प्रकृति और बुद्धिमत्ता के लिए अपनी अलग पहचान बनाई है। भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और हमारी सशस्त्र सेनाओं को मज़बूत बनाने के उनके प्रयास सराहनीय हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।

स्पेशल रिपोर्ट

Stay Connected

Popular News