पांवटा साहिब में यमुना नदी ने धारण किया रौद्र रूप, अलर्ट पर प्रशासन

पांवटा साहिब में यमुना नदी ने धारण किया रौद्र रूप, अलर्ट पर प्रशासन

Share this post:

पांवटा साहिब ( हिमाचल प्रदेश ) : पांवटा साहिब में यमुना नदी ने एक बार फिर रौद्र रूप धारण कर लिया है। लगातार हो रही पहाड़ी बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि अब यमुना की लहरें सीधे शहर के लोकप्रिय सेल्फी प्वाइंट तक पहुंच चुकी हैं। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्नान घाट के सभी मार्ग बंद कर दिए हैं। यमुना में उतरने पर सख्त रोक लगा दी गई है। वहीं मौके पर गोताखोरों की विशेष टीम तैनात कर दी गई है जो लगातार निगरानी रखे हुए है। गोताखोर टीम के मुताबिक गिरी नदी टॉस नदी बाता नदी और बैराज से छोड़े गए पानी के चलते यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। फिलहाल यह खतरे के निशान को पार नहीं कर पाया है लेकिन लहरों का वेग इतना तेज है कि यह किसी भी वक्त जानलेवा बन सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सेल्फी लेने घाट पर बैठने या नदी के करीब जाने से परहेज करें। जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों में इस बाढ़ जैसे हालात को लेकर चिंता का माहौल है। वहीं प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

स्पेशल रिपोर्ट

Stay Connected

Popular News