एनडीएमसी ने हर घर तिरंगा अभियान के उपलक्ष्य में 5,000 छात्रों के साथ 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया

एनडीएमसी ने हर घर तिरंगा अभियान के उपलक्ष्य में 5,000 छात्रों के साथ 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया

Share this post:

नई दिल्ली, 12 अगस्त (हि.ला.)। राष्ट्रव्यापी "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने आज एनडीएमसी के अटल आदर्श और नवयुग स्कूलों के 5,000 छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ एक भव्य 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया। यह यात्रा नई दिल्ली के कनॉट प्लेस के इनर सर्कल स्थित जनपथ रेडियल सर्कल से शुरू हुई, जिससे इनर सर्कल तिरंगे के जीवंत रंगों और देशभक्ति की भावना से भर गया।

इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा, एनडीएमसी अध्यक्ष केशव चंद्रा, उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल, परिषद सदस्य अनिल वाल्मीकि और दिनेश प्रताप सिंह तथा एनडीएमसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय कर्तव्य और नागरिक उत्तरदायित्व के आह्वान के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने पर ज़ोर देते हुए कहा कि "जैसे-जैसे पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के जीवंत उत्सव में डूबा हुआ है, हर गली और क्षितिज पर तिरंगा गर्व से लहरा रहा है, एनडीएमसी ने भी उन अनगिनत शहीदों और वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करके इस उत्सव में शामिल हुई, जिनके बलिदान ने भारत की स्वतंत्रता की रक्षा की है। हज़ारों नागरिकों ने जोशीली तिरंगा यात्राओं में भाग लिया, जिससे शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि हमारी आज़ादी के नायकों को सच्ची श्रद्धांजलि केवल औपचारिक श्रद्धांजलि देने में ही नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों को निभाने में भी निहित है। उन्होंने आगे कहा कि "अधिकार और स्वतंत्रताएँ तभी फलती-फूलती हैं जब हम अपनी ज़िम्मेदारियों का पालन करते हैं - जैसे अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखना, अपनी नदियों को प्रदूषण से बचाना, बिजली और पानी का संरक्षण करना और अपने पर्यावरण का संरक्षण करना।"

विकसित भारत के दृष्टिकोण की पुष्टि करते हुए, उन्होंने प्रत्येक दिल्लीवासी से दिल्ली को सबसे बेहतर ,दुनिया की सबसे खूबसूरत राजधानी बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ये छोटे-छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कार्य एक मज़बूत, स्वच्छ और टिकाऊ भविष्य की नींव रखते हैं।

उन्होंने कहा कि "यह हमारी दिल्ली है, हमारा गौरव है और हमारी ज़िम्मेदारी है। आइए हम इस भावना को स्वतंत्रता दिवस के बाद भी आगे ले जाएं और अपने शहर को राष्ट्र के लिए एक आदर्श बनाने के लिए मिलकर काम करें। "

इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री सहित सभी गण्यमान्य व्यक्तियों ने 'तिरंगा यात्रा' को हरी झंडी दिखाई और तिरंगा मार्च इनर सर्कल, कनॉट प्लेस से होकर गुजरा, जिसमें हजारों स्कूली छात्र, शिक्षक, अभिभावक, एनडीएमसी के अधिकारी और नागरिक बेजोड़ उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे थे।

यात्रा के अलावा, छात्रों ने शहीदों को तिरंगा श्रद्धांजलि गीत , देशभक्ति अन्य गीत प्रदर्शन और मानव श्रृंखला निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लिया - प्रत्येक गतिविधि राष्ट्रीय ध्वज और एकता की भावना के साथ गूंज रही थी।

स्पेशल रिपोर्ट

Stay Connected

Popular News